राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली, राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को घोषणा की कि हेड कोच राहुल द्रविड़ 2026 आईपीएल सीज़न से पहले अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने फ्रेंचाइज़ी में “व्यापक भूमिका” लेने से इनकार कर दिया। राहुल द्रविड़ को आईपीएल 2025 सीज़न से पहले रॉयल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था।

दिलचस्प बात यह है कि यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब खबरें हैं कि कप्तान संजू सैमसन भी फ्रेंचाइज़ी छोड़ना चाहते हैं।रॉयल्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “राहुल कई वर्षों से रॉयल्स की यात्रा का केंद्र रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया, टीम में मजबूत मूल्य स्थापित किए और फ्रेंचाइज़ी की संस्कृति पर अमिट छाप छोड़ी।”

बयान में आगे कहा गया, “फ्रेंचाइज़ी की संरचनात्मक समीक्षा के हिस्से के रूप में राहुल को फ्रेंचाइज़ी में व्यापक पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने का विकल्प नहीं चुना।

Ad

यह भी पढ़े : श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी को बाहर रखना भारतीय टीम की गहराई को दर्शाता है : रॉस टेलर

राजस्थान रॉयल्स, इसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक राहुल की असाधारण सेवा के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।” यदि संजू सैमसन भी टीम छोड़ते हैं, तो यह रॉयल्स के लिए मिनी ऑक्शन से कुछ महीने पहले चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर देगा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button