हुक्का सेंटर पर छापा, दो अरेस्ट
हैदराबाद, दक्षिण-पूर्वी जोन टास्क फोर्स पुलिस ने हुक्का सेंटर पर छापा मारकर संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अतिरिक्त टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त अंदे श्रीनिवास राव ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर टास्क फोर्स इंस्पेक्टर एस. सैदा बाबू ने चंद्रायनगुट्टा चौराहा स्थित प्रेस्टिजियस हुक्का पार्लर पर छापा मारा।
पुलिस ने 30 हजार रुपये की संपत्ति की बरामदगी की
छापे के दौरान इसके संचालक चंद्रायनगुट्टा निवासी खालेद बहमेद और इमरान पाशा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खालेद बिना किसी अनुमति और वैध लाइसेंस के अवैध रूप से हुक्का पार्लर चला रहा था। छापे के दौरान पुलिस ने हुक्का सेंटर से 7 हुक्का पॉट, 7 पाइप, 15 हुक्का फ्लेवर बॉक्स और आधा किलो डबल एप्पल फ्लेवर समेत 30 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की। बरामद संपत्ति के साथ आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए चंद्रायनगुट्टा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Now you can get the latest stories from DailyHindiMilap on our Social Media Handles every day. Click to follow Daily Hindi MIlap Facebook page, Instagram and Twitter.
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





