हैदराबाद के मलकपेट में स्पा सेंटर में छापा, 3 गिरफ्तार : 9 युवतियों को बचाया गया
हैदराबाद, दक्षिण-पूर्वी टास्क फोर्स ने मानव तस्करी और अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिलसुखनगर के एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और नौ युवतियों को छुड़ाया। नगर पुलिस आयुक्त की दक्षिण-पूर्वी टास्क फोर्स टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी करते हुए अवैध गतिविधियों के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
उनके पास से 9 युवतियों को भी बचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टास्क फोर्स को विश्वस्त सूत्रों द्वारा दिलसुखनगर स्थित प्लैटिनम ब्यूटी एंड वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की सूचना मिली। जिसके बाद छापेमारी करते हुए दो ग्राहकों को संचालक को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़े: हैदराबाद के पाठशाला में अफ्राजोलम तैयारी का पर्दाफाश : 3 गिरफ्तार
स्पा सेंटर की तलाश के दौरान उसमें से 9 युवतियों को बचाया गया। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत मलकपेट पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



