राजा सिंह ने दी नवीन यादव को बधाई, भाजपा को आत्ममंथन की सलाह

हैदराबाद, गोशामहल विधायक टी. राजा सिंह ने जुबली हिल्स उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नवीन यादव को जीत पर शुभकामनाएँ दीं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हार पर आत्ममंथन करने की सलाह दी। विधायक टी. राजा सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय व भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य व सांसद डॉ. के. लक्ष्मण का नाम लेते हुए कहा कि केंद्रीय हाईकमान तक पहुँच रखने वाले नेता दिल पर हाथ रखकर गहन विचार करें कि जुबली हिल्स में जो परिणाम आए हैं, वही रिजल्ट अगले चुनावों में रिपिट न हों।

टी. राजा सिंह ने कहा कि आखिरकार गलती कहाँ हुई है, इस पर सोचें। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में नहीं हैं और पार्टी में आना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। वह भाजपा के टिकट पर 3 बार विधायक रहने के बावजूद पार्टी छोड़कर बाहर आ चुके हैं, इसके लिए जिगर चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को तेलंगाना में डुबोया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… बहाल हों डिसमिस किये गये 1,300 आरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर : कविता

राजा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव शासन का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार विधायकों की खरीद फरोख्त करना, विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करके डराना धमकाना आदि किया गया, उसी प्रकार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार ने जुबली हिल्स में वही कॉपी पेस्ट किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button