राजा सिंह ने जीएचएमसी आयुक्त से भेंट कर दर्ज कराई आपत्तियां

हैदराबाद, गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने जीएचएमसी में संभागों के पुनर्विभाजन को लेकर आयुक्त आर.वी. कर्णन से भेंट कर आपत्तियां दर्ज कराई।

टैंक बंड स्थित जीएचएमसी हेडक्वार्टर में आयुक्त को आपत्तियों से संबंधित ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए विधायक राजा सिंह ने कहा कि गोशामहल विधानसभा में मंगलहाट, गोशामहल, बेगमबाजार, दत्तात्रेय नगर, गनफाउंड्री व जामबाग संभाग है, अब एग्जिबिशन ग्राउंड के नाम से एक संभाग बढ़ा दिया गया।

राजा सिंह ने कहा कि एक तरफ गोशामहल, मंगलहाट संभागों में 60 से 62 हजार मतदाता है, वहीं दूसरी ओर एग्जिबिशन संभाग में केवल 25 से 27 हजार मतदाता ही है। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या एमआईएम पार्टी का विश्वास जीतने के लिए मुस्लिम बाहुल क्षेत्र को संभाग में बदला गया। इसके अलावा, विधायक ने मंगलहाट संभाग को दो हिस्सों में बांटने, दत्तात्रेय नगर संभाग में मंगलहाट का बड़ा हिस्सा शामिल करने पर भी आपत्ति जताते हुए हिन्दुओं के वोटों को विभाजित करने की साजिश बताया।

राजा सिंह ने कहा कि 3 दिनों पहले आयुक्त को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था, आज आयुक्त ने ही फोन कर आपत्तियों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि जीएचएमसी में पार्षदों की संख्या 150 से बढ़ाकर 300 करने का उद्देश्य मजलिस पार्टी को लाभ पहुंचाना है, प्रदेश सरकार को समस्त पुराने शहर को मजलिस की झोली में डालने की साजिश रची गई, बहुसंख्यक हिन्दुओं की आवाज दबाने का प्रयास निंदनीय है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button