राजस्थानी स्नातक संघ का आनंद उत्सव मेला 14 दिसंबर को
हैदराबाद, राजस्थानी स्नातक संघ द्वारा आगामी 14 दिसंबर को आनंद उस्ताव मेले का आयोजन मोजमजाही मार्केट स्थित विवेक वर्धिनी प्रांगण में किया जाएगा। संयोजक गोपाल सारड़ा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समिति द्वारा आयोजन स्थल का निरीक्षण कर संयोजक मंडल की सभा की गई। इसमें कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई।
आनंद उत्सव मेले में विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक, खेलकूद, मनोरंजन के कार्यक्रम, स्वादिष्ट व्यंजन, तंबोला, राजस्थानी लोक नृत्य, कठपुतली, जादू खेल व अन्य का आयोजन किया जाएगा। अवसर पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल स्थापित किए जाएँगे। इसका मुख्य उद्देश्य राजस्थानी स्नातक संघ के 2,900 सदस्यों और उनके परिवार के साथ एक प्रांगण में उत्सव करना है।
यह भी पढ़ें… अनूप जलोटा ने भजनों की प्रस्तुति से किया भावविभोर
अवसर पर कार्यक्रम के चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, परामर्श मंडल से पूर्व अध्यक्ष नंदगोपाल भट्टड़, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश नारायण राठी, अध्यक्ष मनोज गोयल, संदीप झँवर, मंत्री अजय कुमार अग्रवाल, समिति सदस्य अशोक बंसल, ऋतु अग्रवाल, अरुण लाहोटी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



