मुंबई नाव हादसे में शहीद राजस्थान का सपूत, धोनी को दी थी ट्रेनिंग

जयपुर, मुंबई नाव हादसे में राजस्थान के जयपुर जि़ले के रेनवाल इलाके के जूनसिया गांव के जवान महेंद्र सिंह शहीद हो गए। तहसीलदार कोमल यादव ने बताया कि महेंद्र सिंह दो माह बाद नेवी से रिटायर होने वाले थे। इनकी उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है। रेनवाल तहसीलदार कोमल यादव ने बताया कि जवान का राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान के शहीद होने की खबर के बाद रेनवाल सहित आसपास क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

उल्लेखनीय है कि नेवी में कार्यरत नेवी का यह जवान महेंद्र सिंह क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी गन चलाने की ट्रेनिंग दे चुके हैं। हादसा गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जाते समय हुआ। बुधवार को महाराष्ट्र के मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट नेवी के जहाज से टक्कर के बाद समुद्र में डूब गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button