राजीव खंडेलवाल रियलिटी शो ‘तुम हो ना’ के साथ करेंगे वापसी

Ad

मुंबई, अभिनेता राजीव खंडेलवाल ‘तुम हो ना’ नामक खेल आधारित एक रियलिटी शो को प्रस्तुत करेंगे। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने यह घोषणा कर बताया कि यह शो जल्द ही ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ और ओटीटी मंच ‘सोनी लिव’ पर प्रसारित किया जाएगा।

खंडेलवाल ‘कहीं तो होगा’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘हक से’, ‘शो टाइम’, ‘आमिर’ जैसे टीवी, ओटीटी शो और फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने इससे पहले 2009 में ‘सच का सामना’ रियलिटी शो होस्ट किया था। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में मुझे कई तरह की भूमिकाएं मिलीं, जिनमें से कुछ प्रयोगात्मक थीं तो कुछ काफी असामान्य, लेकिन मैंने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है और ऐसी किसी चीज का हिस्सा बनने का फैसला किया जो वास्तव में मुझे सार्थक लगे।’

Ad

अभिनेता ने ‘तुम हो ना’ शो के साथ टेलीविजन पर वापसी करने को लेकर खुशी जताई। शो के निर्माताओं ने फिलहाल इसके प्रदर्शित किए जाने की तारीख व अन्य जानकारियों को साझा नहीं किया है। अभिनेता को इससे पहले जियो हॉटस्टार की सीरीज ‘द सीक्रेट ऑफ द शिलेदार्स’ में देखा गया था। (भाषा)

यह भी पढे़: फिल्म किंग में नज़र आएंगे अक्षय ओबेरॉय

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button