रणवीर सिंह की टिप्पणी पर हंगामा, हिंदू संगठन की शिकायत

पणजी, हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने सोमवार को अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उन्होंने गोवा में आयोजित 56वें ​​भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के समापन समारोह के दौरान देवी चामुंडादेवी का अपमान किया।

शिकायत के मुताबिक, रणवीर ने कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा-चैप्टर 1’ में दिखाए गए देवता के दिव्य रूप की मंच पर नकल की थी और कोटिटुलु समुदाय में पूज्यनीय चामुंडी दैव को ‘‘महिला भूत’’ कहा था। एचजेएस प्रतिनिधि प्रमोद तुयेकर और दिलीप शेट्ये ने पणजी थाने के उपनिरीक्षक साहिन शेट्ये को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से ठेस पहुंचाने के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

यह भी पढ़े : मैं कभी अपने पिता की किसी फिल्म को दोबारा नहीं बनाना चाहूंगा: अभिषेक बच्चन

संगठन ने गहन जांच की मांग करते हुए आईएफएफआई आयोजकों से एक आचार संहिता बनाने का भी आग्रह किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य के आयोजनों में किसी भी धार्मिक देवता का अपमानजनक तरीके से चित्रण न किया जाए। उसने मांग की कि रणवीर अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगें और आगे ऐसा न करने का आश्वास दें। फिलहाल इस घटनाक्रम पर रणवीर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button