बेहतरीन अदाकारा हैं राशि खन्ना
बॉलीवुड की शानदार अदाकारा राशि खन्ना दिल्ली की रहने वाली हैं और इन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत ऐड एजेंसी के काम से की थी और फिर किस्मत ने इन्हें जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे दिलवा दी। यूं शुरू हुआ इनका फिल्मी सफर और इसके बाद तो इन्हें लगातार काम मिलता रहा। राशि जहाँ गजब की खूबसूरत है वहीं पढ़ाई में भी काफी होशियर, तभी तो इन्हें ब्यूटी विद ब्रेन भी कहा जाता है।
एक समय था जब राशि आईएएस अफसर बनने का सपना देखा करती थीं, लेकिन किस्मत उन्हें ग्लैमर की दुनिया में ले आई। आज वो साउथ और हिंदी फिल्मों में काम कर रही हैं, साथ ही ओटीटी जगत में भी ऐक्टिव हैं। उन्हें कभी नहीं लगा था कि वो एक दिन ऐक्ट्रेस बनेंगी।
ऐक्टिंग में आने से पहले राशि ने एक ऐड एजेंसी में भी काम किया। वे वहां पर राइटर के तौर पर काम कर रही थीं। फिर वे मॉडलिंग और ऐक्टिंग की ओर बढ़ीं। फिल्म मद्रास कैफे से राशि ने बॉलीवुड में कदम रखा। जिसमें वो जॉन अब्राहम के साथ नजर आईं। इस फिल्म में उनकी सादगी और गंभीरता ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। फिर उन्होंने तमिल फिल्म इमैक्का नोडिगल में नयनतारा के साथ काम किया। तेलुगु फिल्म सरदार और वेब सीरीज फर्जी में भी वे नजर आ चुकी हैं। फर्जी एक वेब सीरीज थी जिसमें शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आए थे। राशि को इंडस्ट्री में 11 साल से ज्यादा हो गए हैं। अभी भी वे इंडस्ट्री में बढ़िया काम कर रही हैं।
राशि खन्ना निभाएंगी मेजर शैतान सिंह भाटी की पत्नी का किरदार
आगामी फिल्म 120 बहादुर में राशि एक सैनिक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध की रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है और इस फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। राशि खन्ना इस फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी की पत्नी सुगन शैतान सिंह भाटी का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में राशि ने एक भावुक नोट लिखकर उन महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है जो अपने सैनिक पतियों के पीछे मजबूती से खड़ी रहती हैं, उनका साथ निभाती हैं।
यह भी पढ़ें… फिल्म समीक्षा : दे दे प्यार दे 2
120 बहादुर फिल्म रजनीश घई द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई की कहानी बताती है। इस लड़ाई में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 सैनिकों ने 3,000 दुश्मन सैनिकों का बहादुरी से सामना किया था। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म वीरता, भावना और बलिदान का एक प्रेरणादायक मिश्रण पेश करती है। 120 बहादुर 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





