मैसा के पोस्टर में ख़ूँख़ार नज़र आ रही है रश्मिका मंदाना

दमदार लुक में नजर आईं नैशनल क्रश
दक्षिण और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और मासूमियत से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली रश्मिका मंदाना एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में शेखर कम्मूला के निर्देशन में बनी फिल्म कुबेर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है। अब रश्मिका एक महिला प्रधान पैन इंडिया फिल्म मैसा में नजर आने वाली हैं, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है।

रश्मिका मंदन्ना फिल्म मैसा के पोस्टर में गुस्से से भरे लुक में
रश्मिका मंदाना की नई पैन इंडिया फिल्म ‘मैसा’ का पहला लुक पोस्टर, खून से लथपथ और गुस्से से भरे अवतार में रश्मिका

रश्मिका का अब तक का सबसे इंटेंस लुक
फिल्म मैसा का निर्देशन रवीन्द्रा पुली कर रहे हैं और इसे यूएनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म का पोस्टर काफी प्रभावशाली है, जिसमें रश्मिका खून से लतपथ काफी क्रोध से चिल्लाते हुए काफी गंभीर अंदाज़ में नजर आ रही हैं। उनका यह अब तक का सबसे शक्तिशाली लुक बताया जा रहा है।

भारी बजट में बन रही है फिल्म मैसा
फिल्म मैसा को एक बड़े बजट में बनाया जा रहा है, जिससे यह साफ जाहिर है कि फिल्म में तकनीकी और सिनेमाई स्तर पर बड़ा प्रयोग देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्माता अजय, अनिल सय्यापू रेड्डी और साई गोपा हैं। फिल्म को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड और हिन्दी में रिलीज़ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी की मोस्ट-अवेटेड सीरीज का फर्स्ट लुक आउट, फैंस हुए खुश

फैंस में उत्साह, सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल
जैसे ही फिल्म का पोस्टर सामने आया, रश्मिका मंदन्ना के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रश्मिका के इस नए अवतार को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अन्य कलाकारों की जानकारी जल्द ही घोषित की जाएंगी
फिलहाल, फिल्म से जुड़ी बाकी कास्ट और तकनीकी टीम की जानकारी को जल्द ही आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा, लेकिन इतना तो तय है कि मैसा में रश्मिका मंदाना का दमदार प्रदर्शन एक बार फिर से दर्शकों को हैरान करने वाला है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button