श्री अष्टसखी राधाकृष्ण देवस्थानम्-शिवालय में रसोत्सव सम्पन्न

हैदराबाद, श्री अष्टसखी राधाकृष्ण देवस्थानम्-शिवालय, 111-112, वृन्दावन नगर, अलवाल में मोहिनी एकादशी के अवसर पर रसोत्सव एवं श्री श्यामा श्याम भजनोत्सव का आयोजन किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के तहत माँ सरस्वती, माँ दुर्गा एवं माँ लक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों को विशेष गोपुरम द्वारा सुसज्जित किया गया, जिसका लाभ स्नेहलता रॉय बंसल ने लिया।

श्री श्यामा श्याम भजनोत्सव के लाभार्थी सागर स्वाति माहौर रहे। अवसर पर आयोजित आमोत्सव के आयोजन में माहौर परिवार, तरुण कुमार झँवर, स्नेहलता रॉय बंसल, खुशीराम अग्रवाल, प्रमिला व्यास, महेश नरेठा, नंदिता शर्मा, राजकुमार सरोज अग्रवाल, रेखा कचोलिया, दीप्ति सिंघला, रेखा राठौड़, शोभा किशन देवासी, शांतु देवासी, पवन संतोष अग्रवाल, गीतिका मुदाली, प्रतीक मुदाली, मनीष सीमा कासट, वंदना नावंदर, संतोषिनी सोनी, विवेक सिंधे, सुलोचना गंटा, उर्मिला सरायवाला, तनूजा व्यास, सुचि गुप्ता, नटवर दीपा जाजू, अनु, पंकज कड़ेल, लखन दीपा लाहोटी, नारायण सोनी, मोनिका वासुदेव, प्रीति जोशी, ज्ञानप्रकाश प्रतिभा शर्मा, सुमन झुनझुनवाला, सरिता कड़ेल, विकास शहापुरे, रेखा शर्मा, सारिका कमलनारायण बजाज, दिलीप कुमार डालमिया का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें… भव्यता से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त का प्रकट उत्सव

कार्यक्रम के दौरान वृन्दावन धाम में सम्पन्न श्रीमद् भागवत पुराण गाथा में भाग लेने वाले आध्यात्मिक यात्रियों का सम्मान किया गया। भजनोत्सव में श्री अष्टसखी राधाकृष्ण महिला मंडल की ओर से भजन प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में संस्थापक तरुण कुमार झँवर, महेश नरेठा, प्रमिला व्यास आदि ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button