रेकी एक असरदार चिकित्सा प्रणाली
क्या होती है रेकी? रेकी एक जापानी शब्द है जिसमें रे का अर्थ है सर्वव्यापी जीव ऊर्जा शक्ति, की का अर्थ है प्राण। इस तरह रेकी का अर्थ हुआ सर्वव्यापी जीवन-प्राण ऊर्जा शक्ति। रेकी विशेषज्ञ इस ऊर्जा को किसी भी व्यक्ति में प्रवाहित करने की क्षमता रखते हैं। कोई भी व्यक्ति कितना ही तनावग्रस्त, डिप्रेस्ड और थका-हारा क्यों न हो, रेकी उसमें पहले जैसी ऊर्जा, उत्साह और स्फूर्ति ला सकती हैं। रेकी विशेषज्ञ शरीर के विभिन्न अंगों पर बारी-बारी से तीन-तीन मिनट हथेली से स्पर्श देकर ऊर्जा प्रवाहित करते हैं। शरीर में जहां विकार होता है करीब आधे घंटे तक रेकी दी जाती है।
रेकी उपचार तीन-चार दिन से बीस-बाईस रोज तक गंभीरता की तीव्रता के अनुसार चल सकता है।
रेकी वास्तव में एक तिब्बती हीलिंग टेक्नीक है। इसकी खोज जापान के एक ईसाई मिशनरी डॉक्टर मिकाओ उसुई ने की थी। उन्होंने भारतीय अभिलेखों की सहायता से यूनिवर्सल एनर्जी को मनुष्य के भीतर पदार्पण कराने का तरीका ढूंढ निकाला। रेकी में यह माना जाता है कि रोग को पहले संज्ञान द्वारा आभामंडल(ऑरा) में देखा जा सकता है।
रेकी: जीवन ऊर्जा से उपचार की तिब्बती विधि
रेकी से होने वाले लाभ:-
रेकी से देह, मन और भावनाओं में संतुलन बैठता है। सोच से कन्फ्यूज़न दूर होने पर स्पष्टता आती है। स्टेस से भी रिलीफ मिलता है। इससे ध्यान इधर-उधर भटकने के बजाय केंद्रित होकर किए जाने वाले कार्य पर टिक कर उसकी गुणवत्ता को बढ़ाता है। साइकोसोमेटिक बीमारियां अर्थात वे शारीरिक व्याधियां जिनका ओरिजन मन होता है, से भी मुक्ति मिलती है। आत्मविश्वास बढ़ने से जीवन के प्रति उत्साह बढ़ता है। सोच को सकारात्मक दिशा मिलने से मन शांत रहना सीख जाता है। दिमाग और शारीरिक संतुलन बना रहता है। रेकी का आगमन हमारे देश में एक अमेरिकन महिला पाडला हॉर्न के द्वारा 1989 में हुआ।
यह भी पढ़ें…णमोकार महामंत्र की महिमा…
रेकी सीखने के लिए आठ-दस हज़ार तक का खर्च करना पड़ता है। इसके बाद आप औरों को शिक्षित भी कर सकते हैं।
रेकी ग्रुप में सीखा जाता है। इसमें आंतरिक धारा द्वारा सर्वव्यापी जीवन-प्राण ऊर्जा शक्ति को भीतर समाहित करना होता है, जिसका प्रयत्न रेकी गुरु के हाथों द्वारा करते हैं। ऊर्जा में इस तरह जो परिवर्तन होता है उससे नई ऊर्जा के प्रवाह का मार्ग प्रशस्त होता है।
मनोविकारों को दूर करने और समाज में समायोजन बनाये रखने में रेकी उपचार कारगर सिद्ध हुआ है। रेकी आर्ट ऑफ लिविंग के लिए है। यह नकारात्मकता दूर कर आपको एक सुलझा हुआ नेक इंसान बनाने में सहायक है। स्वस्थ मन-मस्तिक के लिए इस तिब्बती हीलिंग टेक्नीक को आज संसार भर में मान्यता मिलने लगी है।
उषा जैन शीरीं
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





