जीवन में फूल खिलाती है धर्म कथा : जयश्रीजी

हैदराबाद, मानव हृदय के अंधकार को दूर करने में धर्म कथा अपना विशेष स्थान रखती है। संसार का सबसे सघन अंधकार मनुष्य के भीतर रहता है। उसे दूर करने में धर्म साधना की तन्मयता सहायक होती है। दुःख से, दुर्गती से, पापाचार से बचना, आत्मा को उधर्व लोक की यात्रा करवाने में धर्म कथा पूर्ण तरह सहयोगी होती है।

उक्त उद्गार श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ग्रेटर हैदराबाद के तत्वावधान में काचीगुड़ा स्थित श्री पूनमचंद गांधी जैन स्थानक में चातुर्मासिक धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी जयश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-3 ने व्यक्त किये। संघ के कार्यध्यक्ष विनोद कीमती द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जयश्री म.सा ने कहा कि जब तक धर्म को समझने की दृष्टि सम्यक नहीं होगी, तब तक धर्म सम्यक हो ही नहीं सकता और धर्म कथा का श्रवण करने से जीवन का व्यवहार बदल सकता है।

यह भी पढ़ें… गुरु वाणी में भरा होता है अमृत : राजश्रीजी

Ad

धर्म कथा एवं शालीभद्र लक्ष्मी जाप का भव्य आयोजन

श्रवण करने के माध्यम से धर्म और उसका स्वरूप क्या है, इसे शीघ्र समझा जा सकता है। सभी संत महात्माओं ने संत समागम और हरि कथा सुनने को दुर्लभ बताया है। साध्वीश्री ने कहा कि धर्म कथा वही श्रवण कर सकता है, जिसने पूर्व में अनंत अनंत पुण्य एकत्रित किये हैं। ऐसे लोग सौभाग्यशाली होते हैं, जो पंचम काल में प्रभु वाणी को श्रवण कर पाते हैं। प्रभु वाणी से मन के मैल सहजता से धुल जाते हैं।

साध्वी समीक्षाश्री म.सा. ने धर्म से संबंधित गीतिका के माध्यम से अपने भाव रखे। मंजू श्रीश्रीमाल ने धर्म सभा का संचालन करते हुए कहा कि आगामी 5 अत्तूबर को भाग्यनगर गौशाला में भव्य 1008 सजोड़े शालीभद्र लक्ष्मी जाप का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण व नजारा आसमान से उतरने वाली 99 पेटियाँ हैं, जो लक्की ड्रॉ के रूप में रहेंगी। इनमें से पाँच पेटियों में सोने कि गिन्नियाँ और 94 पेटियों में चाँदी की वस्तुओं के साथ अन्य आकर्षक पुरस्कार रहेंगे।

शालीभद्र के हाथों पुरस्कार दिए जाएँगे। कार्यक्रम साध्वी जयश्री म.सा. के सान्निध्य व संघ के तत्वावधान में आयोजित होगा। 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक धन्ना शालीभद्र के जीवन पर विशेष प्रवचन श्रंखला रहेगी। 29 सितंबर से नवपद ओली का आयोजन संघ के तत्वावधान में किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button