हैदराबाद में ‘हाई अलर्ट’ की खबरें झूठी- पुलिस

हैदराबाद, हैदराबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर हैदराबाद में ‘हाई अलर्ट जोन’ से संबंधित खबरों को झूठा बताते हुए अफवाहों का खंडन किया है।

पुलिस ने ‘एक्स’ अकाउंट पर दी आधिकारिक जानकारी

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पहलगाम (कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के बाद एक फर्जी संदेश तेजी से फैलाया गया है। इसमें सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, चारमीनार, गोलकोंडा किला समेत तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 14 प्रमुख स्थलों को हाई अलर्ट जोन बताया गया था।

साथ ही, ऑक्टोपस (ऑर्गनाइजेशन फॉर काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशंस) टीमों की तैनाती की भी झूठी खबर शेयर की गई। इसके साथ नागरिकों से इन स्थलों पर न जाने की सलाह दी गई थी, जिससे आम जनता में घबराहट फैलने लगी थी।

हैदराबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह संदेश पूरी तरह से फर्जी है। पुलिस ने जनता से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें। पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर भी इस संदेश को झूठा बताया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button