राष्ट्रपति मुर्मू से मिले दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधि
नई दिल्ली, दाऊदी बोहरा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देश में सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति मुर्मू ने समुदाय द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट की थी। पीएम मोदी ने इस मुलाकात को ‘सकारात्मक और प्रेरणादायक’ बताया। उन्होंने कहा कि दाऊदी बोहरा समुदाय का देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान अत्यंत सराहनीय है।
सद्भावना और संवाद का प्रतीक बनीं मुलाकात
इन दोनों मुलाकातों को केंद्र सरकार और धार्मिक अल्पसंख्यकों के बीच बढ़ते संवाद और सौहार्दपूर्ण संबंधों के रूप में देखा जा रहा है। दाऊदी बोहरा समुदाय की पहचान उनके शांतिपूर्ण दृष्टिकोण और सेवा भावना के लिए जानी जाती है।
राष्ट्रपति भवन में दाऊदी बोहरा समुदाय के साथ बैठक की साझा की गई तस्वीरें
यह भी पढ़ें– विक्ट्री डे: रूस को पीएम मोदी के जवाब का इंतजार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





