रेवंत और किशन रेड्डी के बीच फेविकॉल का मजबूत जोड़ : हरीश

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) विधायक व पूर्व मंत्री टी. हरीश राव ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ दिल्ली में समझौता होने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी व मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का फेविकॉल का मजबूत जोड़ है। भारास मुख्यालय तेलंगाना भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए टी. हरीश राव ने प्रश्न किया कि यदि मजबूत जोड़ नहीं है तो क्यों नोट के बदले वोट केस में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर जांच तेज नहीं की जा रही है।

टी. हरीश ने कहा कि बिहार चुनाव के लिए पैसा भेजने के आरोप में उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का के दिल्ली में घर पर ईडी रेड की गई परंतु किसी को पता तक नहीं चला। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के हैदराबाद स्थित घर पर ईडी की रेड की गई थी वह भी मामला दबा दिया गया। क्या यह भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत का सबूत नहीं है।

मुख्यमंत्री रेवंत पर टी. हरीश का कांग्रेस पर आरोपों का पलटवार

टी. हरीश ने कहा कि झूठ बोलने की हद पार कर रहे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कंटोनमेंट निर्वाचन क्षेत्र में 23 करोड़ रुपये खर्च से स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स निर्मित किए जाने का झूठा बयान दिया है जबकि इस स्थान पर अब तक काम भी शुरू नहीं हुआ है। वहां उगी घांस इसकी गवाही दे रही है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक दल के नेता दिवंगत पी. जनार्दन रेड्डी के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि दरअसल पीजेआर का नाम तक लेने का नैतिक हक कांग्रेस को नहीं है क्योंकि पीजेआर को मानसिक वेदना देकर उनकी मौत का कारण कांग्रेस बनी थी।

Ad

टी. हरीश ने प्रश्न किया कि यदि पीजेआर पर कांग्रेस को उतना ही प्रेम था तो पीजेआर के पुत्र को टिकट क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी केसीआर के निर्मित सचिवालय नहीं जा रहे हैं इसलिए कि सचिवालय को भारत रत्न डॉ. बी.आर अंबेडकर का नाम दिया गया है।

यह भी पढ़े : हरियाणा के फॉर्मूले से बिहार में जीत की तलाश में बीजेपी : महेश कुमार गौड़

टी. हरीश ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार का नाम लेकर जुबली हिल्स में वोट मांग रहे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जब तेदेपा में थे तब पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी सरकार को भ्रष्टाचारी बताया था और कई प्रकार के आरोप लगाकर आलोचनाएं की थीं। अब पूर्व कांग्रेस सरकार की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के नाम पर वोट मांग रहे रेवंत रेड्डी पहले लगाए गए आरोपों पर सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button