रेवंत रेड्डी ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।उन्होंने अपनी शोक संदेश में कहा कि हमारे समय के महानतम अर्थशास्त्रियों, नेताओं, सुधारकों और सबसे बढ़कर मानवतावादियों में से एक मनमोहन सिंह नहीं रहे। एक सदाचारी, त्रुटिहीन सत्यनिष्ठ व्यक्ति, निर्णय लेने में मानवीय स्पर्श से सर्वोपरि डॉ. सिंह नए भारत के सच्चे वास्तुकारों में से एक हैं।

वह एक महान हस्ती थे, जिनके निधन से भारत ने एक महान सपूत खो दिया है। सचमुच उनके अपने शब्दों में, इतिहास उनके साथ शायद उनके अपने समय की तुलना में कहीं अधिक दयालु और सम्मानजनक व्यवहार करेगा। रेवंत रेड्डी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों प्रति गहरी गहरी संवेदना व्यक्त कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button