विजयन को कड़ा पत्र लिखा रेवंत रेड्डी ने

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने केरलम के अपने समकक्ष पिनराई विजयन को मंगलवार को पत्र लिखकर पूछा कि क्या वह अपने इस दावे को पूरा करने में सफल रहे हैं कि केरलम 2025 के अंत तक अत्यधिक गरीबी को पूरी तरह से खत्म करने वाला भारत का पहला राज्य बन जाएगा।

रेड्डी ने कहा कि उन्होंने केरलम सरकार के प्रदर्शन की आलोचना करते समय बेहद सम्मानजनक और शालीन रुख अपनाया, जबकि विजयन ने उनकी सरकार के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल किया। केरलम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान रेड्डी और विजयन के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली है।

विजयन को लिखे पत्र में रेड्डी ने कहा कि केरलम की नयी सरकार नव केरलमम की परिकल्पना को लागू करेगी और राज्य की जनता जल्द ही इस पर फैसला करेगी। उन्होंने विजयन से सवाल किया कि आपने ट्वीट किया था कि 2025 के अंत तक केरलम अत्यधिक गरीबी को पूरी तरह से खत्म करने वाला पहला राज्य बन जाएगा। हम अप्रैल 2026 में हैं। अपने पत्र में आपने 64,006 परिवारों के अब भी सूक्ष्म योजनाओं का लाभ उाने की बात कही है।

Ad

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : बेंगलुरू से कीम्स अस्पताल पहुँचाए गए लंग्स

मैं सीधे तौर पर पूछता हूँ कि क्या अत्यधिक गरीबी का उन्मूलन हो गया है? क्या एक नवंबर 2025 की घोषणा का स्वतंत्र रूप से सत्यापन किया गया है? रेड्डी ने कहा कि विजयन लगातार नीति आयोग के सतत विकास सूचकांक 2023-24 का हवाला देते हुए तेलंगाना की वर्तमान सरकार के प्रदर्शन पर सवाल उाते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि उस सूचकांक में बीआरएस-भाजपा के एक दशक के कुशासन के अंतिम चरण को ही शामिल किया गया है, जो दिसंबर 2023 में समाप्त हुआ था।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button