रेवंत के रवैये से ही एलएंडटी छोड़ रही है मेट्रो : केटीआर

हैदराबाद, भारास के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उनके इस रवैये के कारण एलएंडटी हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना से हटने की इच्छा जता रही है। केटीआर ने कहा कि एलएंडडी मुख्यमंत्री के उत्पीड़न, धमकियों और जबरन वसूली की माँगों को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।

पहले एलएंडटी के मुख्य वित्तीय अधिकारी को जेल भेजने की धमकी दी गई। इस तरह की निंदनीय कार्रवाइयों के कारण निजी कंपनियाँ तेलंगाना छोड़ने को मजबूर हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी जल्द ही विवादास्पद एमआर संपत्तियाँ बेचने वाले हैं। इससे पता चलेगा कि उन्होंने कितना कमीशन लिया है। केटीआर ने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में 12,000 करोड़ मूल्य के ड्रग्स जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस नेता कर रहे हैं यूरिया की कालाबाजारी : केटीआर

तेलंगाना देश में ड्रग्स का दूसरा सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। दूसरी ओर ईगल टीम और हैद्रा के नाम पर नौटंकी की जा रही है। उन्होंने कहा कि दलबदलू विधायकों की दुर्दशा की तुलना टोकरी में बंद चूहों जैसी है। उन्होंने चुनौती दी कि अगर राज्य में शासन वाकई उत्कृष्ट है, तो सरकार को तुरंत उपचुनाव कराने चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर सांसदों को बेचने का आरोप लगया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button