आरजीए की गली क्रिकेट प्रतियोगिता 19 अप्रैल से

हैदराबाद, राजस्थानी स्नातक संघ द्वारा गली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 19 व 20 अप्रैल को हनुमान टेकड़ी स्थित हनुमान व्यायामशाला हाईस्कूल में किया जायेगा। उक्त जानकारी आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरजीए के मंत्री सीए अमित झँवर द्वारा दी गई। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

प्रत्येक टीम में 11 सदस्य होंगे। मैच के अन्तर्गत प्रत्येक टीम से 9-9 खिलाड़ी खेलेंगे। प्रतियोगिता डे-नाइट फार्मेट के तहत दूधिया रोशनी में खेली जायेगी। 19 अप्रैल को प्रतियोगिता के अन्तर्गत लीग मैच खेले जाएँगे। 20 अप्रैल को क्वालीफाइंग मैच एवं प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा।

यह भी पढ़ें… माहेश्वरी कन्वेंशन सेंटर में सुन्दरकांड एवं हनुमान चालीसा पारायण संपन्न

प्रतियोगिता की तैयारियों के सन्दर्भ में बैठक का आयोजन आरजीए भवन, आबिड्स में किया गया, जिसमें अध्यक्ष सीएस द्वारका असावा, मंत्री सीए अमित झँवर, महेश बजाज, प्रीतम जाजू, भरत सारड़ा एवं विजय ओझा उपस्थित थे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अध्यक्ष सीएस द्वारका असावा एवं मंत्री सीए अमित झँवर से सम्पर्क कर सकते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button