भारत में निवेश का सही समय: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
विशाखापत्तनम, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई सुधार किए हैं और भारत में निवेश करने का यह सही समय है।
यहां दो दिवसीय सीआईआई भागीदारी सम्मेलन के 30वें संस्करण को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में औद्योगिक और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिल रहा है तथा देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में निवेश करने के लिए यह सही समय है। आप सही समय पर आए हैं। आप सही जगह पर आए हैं। आप सही विचारों के साथ आए हैं, इसका मतलब है कि आपकी सफलता होगी।’’

यह भी पढ़े– जिम उपकरणों पर जीएसटी 5 प्रतिशत करने के माँग
राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इतिहास में ऐसे नेता के रूप में जाने जाएंगे जिन्होंने सबसे ज़्यादा गरीब लोगों को गरीबी से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि धन सृजन के लिए अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना होगा। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा व्यापार अनुकूल वातावरण बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि व्यापार करना एक सुखद गतिविधि होनी चाहिए। (भाषा )
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





