सालासर हनुमान मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक और भव्य महाशिवरात्रि उत्सव

Ad

हैदराबाद, श्री सालासर हनुमान जन्म कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री सालासर हनुमान मंदिर, जगतगिरीगुट्टा में महाशिवरात्रि महोत्सव आज धूमधाम एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर के मंत्री पवन सौंथलिया ने बताया कि सुबह मंदिर में विराजित 12 ज्योतिर्लिंग स्वरूप लिंगों का रुद्राभिषेक मंदिर के पुजारी द्वारा कराया गया। तत्पश्चात शिव भक्तों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से कतारबद्ध होकर बारह महादेव का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। इच्छुक भक्तों के लिए रुद्राभिषेक व्यवस्था की गई थी एवं भक्तों ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया।

सालासर हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव का दृश्य

उत्सव के लिए मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। चार प्रहर विशेष अभिषेक एवं पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने भाग लिया। श्री शिव पार्वतीजी का ब्यावला चेन्नई के श्री कमल सूंठवाल द्वारा सम्पन्न किया गया। सायं 6.30 बजे महाआरती के पश्चात महाप्रसाद भंडारा आरंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने लाभ लिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री मयूरी नृत्यालय अकादमी कुकटपल्ली द्वारा प्रस्तुत नाट्यकला एवं श्रीदेवी व ग्रुप द्वारा प्रस्तुत कुचिपुड़ी नृत्य रहा, जिसमें शिव शक्ति महिमा एवं भगवान शिव के चरित्र पर सुंदर नृत्य नाटिका शामिल रही। रात्रि 10 बजे से भजन गायक अनुराग भूतड़ा द्वारा अपने मीठे स्वर एवं ओजस्वी वाणी से भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया गया। रात्रि में चार पहर की विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। अवसर पर फलाहार की विशेष व्यवस्था थी।

यह भी पढ़ें… सीरवी समाज पारसीगुट्टा प्रीमियर लीग-1 का भव्य शुभारंभ

कार्यक्रम में प्रह्लाद गोयल, पवन सौंथलिया, अजय सौंथलिया, संजय सराफ, नवीन तुलस्यान, अरुण तुलस्यान, राम किशोर टिबरेवाल, विजय सौंथलिया, श्याम सुंदर अग्रवाल, सुभाष जिंदल, नवनीत मदान, गौरव अग्रवाल, गौरीशंकर मित्तल, आशीष अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अजय सौंथलिया, मयंक सौंथलिया, पवन जिंदल, ओम प्रकाश गोयल, रमेश मित्तल सहित ट्रस्टी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button