ब्रह्मर्षि सेवा समाज की महिला इकाई का सावन मिलन संपन्न

हैदराबाद, ब्रह्मर्षि सेवा समाज, हैदराबाद की महिला इकाई द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन मल्लना मंदिर, यापरल, सिकंदराबाद में उल्लास और भक्ति भाव से किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह की शुरुआत मंदिर में भोलेनाथ एवं अन्य देवी-देवताओं के दर्शन और पूजन से हुई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार में भाग लिया।

अवसर पर उर्मिला, अमिता, अंजलि और सुलेखा ने महिलाओं को चूड़ियाँ और सिंदूर भेंट किए। प्रतिमा, नीलम, माया, विभा, निशु, ऊषा, रमा और प्रगति ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। कार्यक्रम निशा ने अहम भूमिका निभाई। मनोरमा ने सभी का स्वागत किया। ऊषा राय, मधुरी राय, विजया पांडे, रागिनी, विभा, आभा राय, ऊषा शर्मा, ऊषा कुमार, बबिता, पद्मा, शांति शर्मा, श्वेता, गायत्री, ऊषा प्रधान, जामवंती राय, संगीता, प्रीति सिंह, माया राय, सरिता और अन्नू ने मनमोहक गीतों और नृत्य से समारोह को जीवंत बनाया।

Ad

यह भी पढ़ें… श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ के चुनाव संपन्न

समारोह की अध्यक्ष इंदिरा राय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सावन हमारी संस्कृति की आत्मा है और यह मिलन उसे जीवंत करता है। सावन मिलन समारोह नारी सौंदर्य, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं का संगम रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button