राष्ट्रीय संग्रहालय में रखे बुद्ध के पवित्र अवशेष का होगा रूस में प्रदर्शन
नयी दिल्ली, दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में रखे गए गौतम बुद्ध के पवित्र अवशेषों को एक प्रदर्शनी के तहत 24 से 28 सितंबर तक रूस के काल्मिकिया में प्रदर्शित किया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि संग्रहालय की ‘बौद्ध गैलरी’ में रखे गए इन अवशेषों को वरिष्ठ भिक्षुओं की देखरेख में पूरी धार्मिक पवित्रता और प्रोटोकॉल के पालन के साथ भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान से रूस ले जाया जाएगा।
सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भारत-रूस की नई पहल
मंत्रालय के मुताबिक, ये अवशेष काल्मिकिया की राजधानी एलिस्ता में आयोजित होने वाले तीसरे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध फोरम के दौरान प्रदर्शित किए जाएंगे। उसने कहा कि ‘नयी सहस्राब्दी में बौद्ध धर्म’ विषय पर आयोजित इस फोरम का मुख्य आकर्षण भारत से लाए गए शाक्यमुनि के पवित्र अवशेष, आईबीसी (अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ) और राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा आयोजित चार प्रदर्शनियां तथा तीन विशेष शैक्षणिक व्याख्यान होंगे। (भाषा)
यह भी पढ़े– वियतनाम की ऐतिहासिक तीर्थयात्रा के बाद बुद्ध के पवित्र अवशेष भारत लौटे
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





