सलमान खान का दर्दनाक खुलासा: 7 साल तक झेला ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया

मुंबई, अनगिनत ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे कठिन दौर के बारे में खुलासा किया। ट्विंकल खन्ना और काजोल द्वारा होस्ट किए जा रहे नए टॉक शो “टू मच” में आमिर खान के साथ शामिल होकर सलमान ने पहली बार ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नामक गंभीर बीमारी पर खुलकर बात की। उन्होंने इसे इतना दर्दनाक बताया कि कहा – यह दर्द मैं अपने सबसे बड़े दुश्मन के लिए भी नहीं चाहूंगा।”

टॉक शो में खुलासा: 7 साल तक झेला असहनीय दर्द

सलमान खान ने बताया कि ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया ने उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बेहद मुश्किल बना दिया था। यह दर्द हर चार से पाँच मिनट में होता था और अचानक बात करते समय या भोजन करते समय चेहरे पर बिजली के झटके जैसा महसूस होता था। उन्होंने कहा, मुझे नाश्ता करने में डेढ़ घंटा लगता था और मैं अक्सर सीधे रात के खाने पर चला जाता था। ऑमलेट खाने के लिए भी खुद को चोट पहुँचाकर दर्द सहना पड़ता था।”

‘पार्टनर’ की शूटिंग के दौरान हुई शुरुआत

सलमान ने खुलासा किया कि इस बीमारी का पहला अनुभव उन्हें फिल्म “पार्टनर” (2007) की शूटिंग के दौरान हुआ था। उन्होंने बताया कि जब अभिनेत्री लारा दत्ता ने उनके चेहरे से एक बाल हटाया, तो अचानक उन्हें असहनीय दर्द महसूस हुआ। सलमान ने मज़ाक में कहा –वाह लारा, तुम तो कमाल की हो! बस तभी से यह शुरू हो गया।”

गामा नाइफ सर्जरी से मिली राहत

सलमान ने यह बीमारी पूरे साढ़े सात साल तक झेली। उन्होंने 750 मिलीग्राम तक दर्द निवारक दवाएँ लीं, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ। साल 2011 में उन्होंने आठ घंटे की गामा नाइफ सर्जरी करवाई, जिसके बाद उन्हें राहत मिली।
ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया को आत्मघाती बीमारी” भी कहा जाता है क्योंकि यह चेहरे पर असहनीय दर्द पैदा करती है। कई बार मरीज इसे दांतों की समस्या समझ लेते हैं, जैसा कि शुरुआत में सलमान के साथ हुआ था।

अब भी जारी है संघर्ष, फिर भी सक्रिय हैं सलमान

सर्जरी के बाद भी सलमान खान एन्यूरिज्म और आर्टेरियोवेनस विकृति जैसी स्थितियों के साथ जी रहे हैं। इसके बावजूद वह लगातार सक्रिय हैं – इन दिनों वे बिग बॉस 19 की मेजबानी कर रहे हैं और अपनी आगामी युद्ध ड्रामा फिल्म “बैटल ऑफ़ गलवान” की शूटिंग में व्यस्त हैं।

interview link —https://www.instagram.com/filmybaapofficial/reel/DPBdEHrkw9y

Exit mobile version