स्मरण से उद्धार (प्रेरक प्रसंग)
एक बार गौलोक धाम में श्रीराधा ने श्रीकृष्ण से विनम्रतापूर्वक पूछा, हे माधव! कंस आपके सगे मामा होते हुए भी आपके माता-पिता को कष्ट देता रहा, आपका निरंतर अपमान करता था, संतों का उपहास उड़ाता था और बार-बार आपकी हत्या के प्रयास करता था। फिर भी उस महापापी को आपके ही हाथों परम मोक्ष कैसे प्राप्त हुआ? उसके ऐसे कौन-से पुण्य थे?
यह भी पढ़ें: पितृ तर्पण करने लौटी कर्ण की आत्मा
श्रीकृष्ण मुस्कुराए और बोले, राधे, कंस जो कुछ भी करता, जो कुछ भी सोचता, वह सब मेरे ही बारे में होता था। चाहे वह मुझसे द्वेष करता था, क्रोधित होता था या भयभीत रहता था, लेकिन उसका मन हर पल मेरे स्मरण में लगा रहता था। जो व्यक्ति निरंतर मेरा स्मरण करता है, चाहे वह प्रेम से करे या भय से। उसे मैं अंतत मोक्ष ही देता हूं।
प्रस्तुति – अक्षिता तिवारी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



