तेलंगाना इंटरनेशनल बैडमिंटन में सतीश कुमार, रक्षिता अगले चरण में
हैदराबाद, शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के आर.एस. सतीश कुमार ने अपने ही देश के राजेश श्रीकर को उतार-चढ़ाव भरे मैच में 14-21, 21-17, 21-13 से तेलंगाना इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल विभाग के प्रथम राउण्ड में हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
यहाँ गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में जारी इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला एकल विभाग में शीर्ष वरीयता प्राप्त रक्षिता श्री ने सूर्या करिश्मा तमीरी को सीधे सेटों में 21-15, 21-18 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें… खेल और सम्मान का संगम: प्रधानमंत्री से मिली महिला विश्व कप टीम
अन्य परिणाम इस प्रकार है –
पुरुष एकल (आर-64) ऋत्विक संजीवी सतीश कुमार ने राजेश श्रीकर को 2-1, रुशेन्द्र तिरुपति ने सिद्धार्थ गुप्ता को 2-0, तुषार सूवीर ने सिद्धार्थ मिश्रा को 2-1, मिथुन मंजुनाथ ने ओरिजीत चलीहा को 2-0, प्रणय कट्टा ने आदित्या बापीनीडु गोपराजू को 3-0, बीएम राहुल भारद्वाज ने हर्षित ठाकुर को 2-0, गगन बल्यान ने रघु मरीस्वामी 2-0, लोकेश रेड्डी कलागोट्ला ने जयंश रेड्डी पुलापर्ती को 2-0, उमा महेश्वर रेड्डी गोपीरेड्डी ने आर्य माझी को 3-0, भारत राघव ने रवि 2-0, अद्वित भार्गव ने शांतनु शर्मा को 2-1, नुमायर शेक ने आदित्या नारायण आनंद स्वामीनाथन को 2-1, अभयंश सिंह ने अभिनव ने 21-17, 16-21, 21-14, रक्षिता श्री संतोष रामराज ने सूर्य करिश्मा तमिरी को 2-0, दीपशिखा सिंह ने फ्लोरा इंजीनियर को 2-0, इशिका जायसवाल ने तनीषा सिंह को 2-0, अदिती भट ने जैनब सईद को 2-0, श्रेया लेले ने प्रवल्लिका मनी अमर्ति को 2-0, आदिता राव ने आराध्या कुशवाहा को 2-0 से हराया।
(सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



