नॉर्थ ईस्ट कनेक्ट के तहत आईमैक्स में विभिन्न भाषाओं की फिल्मों की क्रीनिंग 21 नवंबर से

हैदराबाद, अंतरक्षेत्रीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में आयोजित होने वाले नार्थ ईस्ट कनेक्ट-एक तकनीकि-सांस्वफढतिक महोत्सव 2025 के तहतआईमैक्स थिएटर में विभिन्न भाषाओं की फिल्मों की क्रीनिंग आगामी 21 व 22 नवंबर को की जाएगी।

तेलंगाना सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विशेष आयुक्त सीएच प्रियंका ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट कनेक्ट कार्यक्रम के तहत 21 और 22 नवंबर को आईमैक्स थिएटर के क्रीन-4 और क्रीन-5 पर विभिन्न भाषाओं की फिल्में दिखाई जाएँगी। इनमें पूर्वोत्तर राज्यों (त्रिपुरी, आसामी, मणिपुरी, खासी, तेलुगु, हिंदी तथा नेपाली) की फिल्में दिखाई जाएँगी। अवसर पर फिल्मों के निर्देशक तथा अन्य फिल्मी हस्तियाँ उपस्थित होंगी। उन्होंने लोगों से सांस्वफढतिक विविधता को समझने के लिए फिल्मों को देखने की अपील की।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना : चक्रवाती तूफान प्रभावित परिवारों के लिए 12.99 करोड़ जारी

सीएच प्रियंका ने आईमैक्स थिएटर में तैयारियों का लिया जायज़ा

सीएच प्रियंका ने आज इस संदर्भ में आईमैक्स थिएटर का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थिएटर प्रबंधकों को फिल्मों के प्रदर्शन के लिए सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमंत्रित लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय है कि महोत्सव की परिकल्पना तेलंगाना और आठ पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा तथा सिक्किम के बीच संस्वफढति और ज्ञान के संगम के रूप में की गई है। यह उत्सव साझा विरासत, रचनात्मकता और नवाचार के माध्यम से एकता का उत्सव होगा।

इसके तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सिनेमा, ललित कला, फोटोग्राफी, प्रदर्शन कला, साहित्य, मीडिया और पत्रकारिता, महिला सशक्तिकरण, खेलकूद, स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा विज्ञान और शिक्षा, फार्मा और जीवन विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।इसे हैदराबाद के प्रमुख स्थानों पर दो चरणों में 25 से 27 नवंबर और 2 से 4 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version