सिकंदराबाद माहेश्वरी महिला मंडल का दीपावली स्नेह मिलन, सोना-चाँदी महातंबोला बना आकर्षण

हैदराबाद, सिकंदराबाद माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन मिनिस्टिर रोड, सिकंदराबाद स्थित होटल इलायची में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी गोपाल बल्दवा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थानी महिला मंडल की अध्यक्ष पद्मा झँवर थीं।












मंडल द्वारा दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सोना-चाँदी महातंबोला था। तीन चरणों कॉम्प्लीमेंटरी, चाँदी तथा सोना में आयोजित तंबोला में सदस्याओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सोना-चाँदी राउंड के प्रायोजक नमीश्री ज्वेलर्स, वेद ज्वेलर्स, नैना ज्वेलर्स तथा रामविलास राठी एंड संस थे। कार्यक्रम में टीएसएसपी की अध्यक्ष रजनी राठी, माला लोया, सुनीता मंत्री सहित अन्य उपस्थित थीं।इस दौरान मंडल द्वारा सत्तर से अधिक महिलाओं का सम्मान किया गया।
दीपावली स्नेह मिलन तथा महातंबोला में सिकंदराबाद माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता अगिवाल, मंत्री तारा बंग, कोषाध्यक्ष सीमा इन्नानी, उपाध्यक्ष सुमित्रा बंग, सहमंत्री अर्चना बंग, संगठन मंत्री शशि सारड़ा, सांस्कृतिक मंत्री संतोष झँवर, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता बजाज, सुनंदा बल्दवा, सुधा मोदानी, गीता राठी, श्रुति राठी, निशा राठी, पूजा लोया, वर्षा लोया, सुनीता इन्नानी, पद्मा दरक, अर्चना अट्टल एवं अन्य ने योगदान प्रदान किया।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज सिकंदराबाद नॉर्थ का दीपावली मिलन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महालक्ष्मी आरती से गूंजा उत्सव
अवसर पर मंडल की नई टीम का गठन किया गया, जिसमें तारा बंग अध्यक्ष, सीमा इन्नानी मंत्री, पूजा लोया कोषाध्यक्ष, सुनीता बजाज उपाध्यक्ष, वर्षा लोया संगठन मंत्री, श्रुति राठी सहमंत्री तथा निशा राठी प्रचार मंत्री शामिल हैं। कार्यसमिति में आशा लोया, बबिता बंग, शीतल मोदानी, मयूरी मोदानी, प्रीति फोकलिया तथा कोमल राठी को शामिल किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




