झारखंड में सुरक्षाबलों ने ढेर किये मुठभेड़ में तीन नक्सली

छत्तीसगढ़, झारखंड के गुमला जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि भाकपा (माओवादी) से अलग हुए समूह झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सदस्य घाघरा जंगल में एकत्र हुए हैं और सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहे हैं।

तीन कुख्यात नक्सली मारे गए

पुलिस ने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों की ओर से कई गोलियां चलाई गईं। उसने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद घटनास्थल से एक एके-47 और दो इंसास राइफल बरामद की गईं।  झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) माइकल एस. राज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभियान अभी भी जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button