तेलंगाना सीनियर ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में नेशनल टीम का चयन

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य स्तरीय ओपन कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान आगामी 12 से 14 दिसंबर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया।

मोगलपुरा प्ले ग्राउंड में सालहे कुलाकी अखाड़ा द्वारा आयोजित तेलंगाना राज्य सीनियर ओपन कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को उक्त नेशनल टीम के लिए चयनित किया गया, जिसमें तीन विभिन्न विभाग हैं। इसमें पुरुष फ्री स्टाइल, पुरुष ग्रीको रोमन तथा महिला वर्ग शामिल हैं। आयोजक सचिव पूर्व पहलवान असलम के अनुसार, उक्त चयन प्रक्रिया में विभिन्न ज़िलों एवं हैदराबाद के सीनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें… क्रिकेट प्रतियोगिता व महिला वर्ग खेल का तीसरा चरण सम्पन्न

टीमें इस प्रकार हैं –

पुरुष फ्री स्टाइल टीम : अब्दुल कादर, टी. दिनेश सिंह, निखिल यादव, नीलेश सिंह, अबू हुरैया, यशराज सिंह, हमजा बिन बदर बाहमास, के. वीरेश, मो. मुज्जफर, मो. बावजीर। पुरुष ग्रीको रोमन : अभिलाष, अभिषेक, अखिल, अब्दुल रहमान, टी. कल्याण, मुरली, मणि शंकर, सुभाष, निखिल, अरबाज खान। महिला वर्ग : के. गीता, चंदना, शिरीषा, नागलक्ष्मी, अनुषा, मोनिका, हरिप्रिया, रम्या, मोनिका, शेख नेहा। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button