आत्मविश्वास और प्रयास से मिलती है सफलता (प्रेरक प्रसंग)

एक परेशान अभिभावक अपने मंदबुद्धि बालक को लेकर बुद्ध के पास आया और से कहा, ‘हम हार मानने लगे हैं। क्या कोई जन्म से ही बुद्धिमान होता है?’ बुद्ध ने उत्तर दिया, ‘हार मत मानो। कोई भी जन्म से बुद्धिमान नहीं होता। ज्ञान अपने प्रयासों और सही माहौल से प्राप्त होता है।’

अभिभावक ने पूछा, ‘लेकिन हम दोनों अकेले हैं, इस बच्चे को कैसे विचारवान और विवेकवान बनाएंगे?’
बुद्ध ने कहा, ‘कभी मत सोचो कि तुम अकेले हो, बल्कि सोचो कि तुम अकेले ही काफी हो। अभिभावक ने फिर कहा, ‘हमारे आस-पास के लोग मन ही मन हम पर हंसते हैं।’

यह भी पढ़ें: जीवन को पहचानो

Ad

बुद्ध ने हंसते हुए कहा, ‘जगहंसाई से मत घबराओ, अपने कर्तव्य और लक्ष्य को कभी मत छोड़ो, क्योंकि जब तुम अपने लक्ष्य प्राप्त कर लोगे तो हंसने वालों की राय भी बदल जाएगी।’
बुद्ध का कथन सुनकर वह अभिभावक आत्मविश्वासी बनकर लौटे।

(प्रस्तुति)- पूनम पांडे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button