धम्म प्रवर्तन दिवस के मद्देनजर विभिन्न गंतव्यों के लिए कई विशेष ट्रेनें
हैदराबाद, धम्म प्रवर्तन दिवस पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। नागपुर और अजनी में होने वाले कार्यक्रमों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे इन अतिरिक्त ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न गंतव्यों तक सुगम यात्रा की व्यवस्था करेगा।
धम्म प्रवर्तन दिवस के मद्देनजर विभिन्न गंतव्यों के लिए दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएंगी। ट्रेन नं. 07083 बीदर-अजनी विशेष ट्रेन एक अक्तूबर को रात 8.45 बजे बीदर से चलकर अगले दिन सुबह 11.50 बजे अजनी पहुँचेगी। ट्रेन नं. 07084 अजनी-बीदर विशेष ट्रेन 2 अक्तूबर को रात 11.30 बजे अजनी से चलकर अगले दिन दोपहर 1.30 बजे बीदर पहुँचेगी।
यह भी पढ़े : त्यौहारों पर दक्षिण मध्य रेलवे की विशेष ट्रेनें शुरू
ट्रेन नं. 07085 एचएस नांदेड़-नागपुर विशेष ट्रेन एक अक्तूबर को रात 8.30 बजे एचएस नांदेड़ से चलकर अगले दिन सुबह 10.25 बजे नागपुर पहुँचेगी। ट्रेन नं. 0708.6 नागपुर-एचएस नांदेड़ विशेष ट्रेन 2 अक्तूबर को रात 11.55 बजे नागपुर से चलकर अगले दिन सुबह 8.30 बजे एचएस नांदेड़ पहुँचेगी। ट्रेन नं. 07087 एचएस नांदेड़-नागपुर विशेष ट्रेन एक अक्तूबर को रात 9.15 बजे एचएस नांदेड़ से चलकर अगले दिन दोपहर 12.10 बजे नागपुर पहुँचेगी। ट्रेन नं. 0708.8 नागपुर-एचएस नांदेड़ विशेष ट्रेन 3 अक्तूबर को रात 1.00 बजे नागपुर से चलकर उसी दिन सुबह 11.00 बजे एचएस नांदेड़ पहुँचेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



