शाह ने की भारत-पाक सीमा व एयरपोर्ट सुरक्षा समीक्षा

नयी दिल्ली, भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के साथ लगती भारत की सीमा और देश के हवाई अड्डों पर मौजूदा स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इससे कुछ ही घंटों पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि शाह ने भारत एवं पाकिस्तान की सीमा पर सुरक्षा संबंधी स्थिति की समीक्षा करने के अलावा देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों का भी जायजा लिया।सीमा सुरक्षा बल भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा करता है तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) देश के हवाई अड्डों, मेट्रो नेटवर्क और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है।

शाह के साथ बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका और बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक शामिल हुए।

भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई स्थानों पर बुधवार को हमले किए। पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारतीय सैन्य स्थलों पर हमले के प्रयास किए जिन्हें भारतीय सशस्त्र बलों ने विफल कर दिया। इस घटनाक्रम के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। ( भाषा)

यह भी पढ़ें30 अप्रैल- हिटलर की आत्महत्या का ऐतिहासिक दिन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button