शांतिनाथ महामंडल विधान का हुआ समापन
हैदराबाद, श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, आगापुरा में गणिनी आर्यिका श्री 105 सौभाग्यमती माताजी के सान्निध्य में जारी 16 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान का आज समापन हुआ। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सौभाग्यमती माताजी ने प्रवचन सभा को संबोधित करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म रक्षा के साथ व्यसन मुक्ति, शाकाहार जीवनशैली अपनाते हुए जीवन को धर्म के लिए समर्पित कर समाज के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया।
मध्य-प्रदेश के बाल ब्रह्मचारी पंकज शास्त्री ने लोगों को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शक्ति का प्रारंभ संगठन से होता है। जब उंगिलयाँ अलग-अलग होती हैं, तो कमजोर होती हैं, लेकिन जब वही संगठित हो जाती हैं, तो ताकतवर बन जाती हैं। समाज कितना छोटा है, यह महत्वपूर्ण नहीं है, वह संगठन के सूत्र में कैसे बंधा है, यह महत्वपूर्ण है। इसलिए यदि हम एकजुट रहेंगे, तो हमारी बात सभी को अवश्य माननी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें… तप करने से क्षय होते हैं संचित कर्म : साध्वी सुमंगलप्रभाजी
शांतिनाथ विधान में भव्य पूजन और सम्मान
भोपाल के संगीतकार स्वराज एंड पार्टी, बाल ब्रह्मचारी पंकज शास्त्रा, विधान में सहयोग करने वाले पुजारियों, कार्यकर्ताओं का सत्कार संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। आज के अनुष्ठान में महायज्ञनायक बनकर पूर्णाहुति करने, भगवान की शांति धारा, माताजी के चरण कमल के प्रक्षालन, जिनवाणी भेंट करने, संध्याकालीन महाआरती करने एवं मंडल पर विराजित 4 मंगल कलशों को प्राप्त करने का सौभाग्य मेघराज निर्मल कुमार शांतिलाल जयकुमार विनोद कुमार बज परिवार ने प्राप्त किया। एक मंगल कलश लूणकरण महिपाल सुरेश कुमार काला परिवार ने प्राप्त किया। अवसर पर नांदेड़, महाराष्ट्र से पधारे रितेश-राखी पहाड़े परिवार का बहुमान संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुरेश काला ने सभी का आभार जताया।
अवसर पर उपाध्यक्ष जम्बू कुमार सोगानी, मंत्री विनोद बज, सहकोषाध्यक्ष महावीर चांदुवाड़, संगठन मंत्री अनिल सेठी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण पांड्या, सत्येंद्र जैन, अनिल बाकलीवाल, हुलासचंद बाकलीवाल, सुनील पहाड़े, जयकुमार बज, संदीप बज, राजेश बज, सुजीत बज, राजकुमार पांड्या, आशीष पांड्या, मनोज बाकलीवाल, सुरेशचंद बज, कैलाश बज, देवेंद्र बोहरा, सुनील छाबड़ा, चेतन सेठी, संजय कासलीवाल, संजय पांड्या, सुशीला देवी पहाड़े, सुशीला दोशी, प्रेमा बज, शांता पहाड़े, प्रेमलता गोधा, कमला पांड्या, सरला पहाड़े, अल्का पहाड़े, आशा पहाड़े, गरिमा पहाड़े, रुचिता पहाड़े, ललिता बज, अश्विनी डोलचीपुरे, रोहिणी डोलचीपुरे, रेणुका पहाड़े, सुनीला बाकलीवाल, नीता पांड्या, रचना काला, मेघा सेठी, कोमल चांदुवाड़, इंद्रपुरी महिला मंडल की सदस्य व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



