पवन कल्याण की फिल्म में शिंभु ने गाया गाना
तमिल के स्टार हीरो शिंभु अभिनय के साथ-साथ गायक के रूप में भी काफी मशहूर हैं। शिंभु ने न केवल अपनी ही फिल्मों में गाने गाये हैं बल्कि कईं स्टार हीरो के लिए भी गाने गाए हैं, जो उनके करीबी दोस्त हैं। वे अब तक तेलुगु व तमिल के कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं।
अब शिंभु ने पहली बार पॉवरस्टार पवन कल्याण की नयी फिल्म ओजी (ओरिजिनल गैंगस्टर) के लिए एक विशेष गाने को गाया है। इसके बारे में इस फिल्म के संगीतकार थमन एस ने खुद एक इंटव्यू के दौरान बताया। इसके बाद अब दर्शक इस गाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें…भारतीय सिनेमा के लॉरेल-हार्डी गोप और याकूब
निर्देशक सुजीत के निर्देशन में बन रही फिल्म ओजी में पवन कल्याण एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें प्रियंका अरूल मोहन नायिका के रूप में और एक विशेष किरदार में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म ओजी के रिलीज़ किए गए पोस्टर एवं टीजर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल चुकी है। इस फिल्म से पवन कल्याण के प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



