बिहार के शिवम सिंह बने मिस्टर इंडिया

मुंबई, बिहार के शिवम सिंह इस वर्ष के मिस्टर इंडिया बन गये हैं। मुंबई में प्रतिभावान युवा भारतीय पुरुषों के बीच स्टाइलिश और आकर्षक सूट के साथ आत्मविश्वासी अंदाज में प्रतिभागियों ने मिस्टर इंडिया 2025 सीजन 2 के फाइनल में भाग लिया। रोमांचक भीड़ से सजी शाम में बिहार के शिवम सिंह ने साल 2025 के मिस्टर इंडिया वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम कर सभी को चौंका दिया।

मिस्टर इंडिया वर्ल्ड 2025 बने शिवम सिंह

शिवम सिंह ने मिस्टर इंडिया वर्ल्ड 2025 का टाइटल जीता। वो मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान एबेल बिजू को मिस्टर इंडिया सुपर नेशनल 2026 चुना गया। वे पोलैंड में होने वाले मिस्टर सुपरनेशनल 2026 में हिस्सा लेते नजर आएंगे। मिस्टर इंडिया राइजिंग स्टार 2025 का खिताब शिव चोरडिया ने अपने नाम किया।

मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में लंबे समय से करियर ग्रोथ, पर्सनालिटी डेवेलपमेंट और इंटरनेशनल अवसरों को बढ़वा दिया जाता रहा है। इस साल मिस्टर वर्ल्ड 2016 रहे रोहित खंडेलवाल भी शामिल हुए। उन्होंने फाइनलिस्टों को आत्मविश्वास, प्रतिभा और उनकी ईमानदारी के लिए मार्गदर्शन भी किया।

इस प्रतियोगिता के दौरान 12 कंटेस्टेंट्स में से केवल 6 ही प्रश्नोत्तर राउंड में पहुंचे। उन सभी ने वहां मौजूद संगीता बिजलानी, अदिति गोवित्रिकर, केन घोष, रॉकी स्टार, जतिन कंपानी और वरोइन मारवाह जैसे जूरी मेंबर्स को प्रभावित किया। बताते चलें ‘मिस्टर इंडिया 2025’ सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले 7 सितंबर को रात 8 बजे जूम टीवी पर प्रसारित होगा। इसी दिन से ओटीटी प्लेटफॉर्म टाइम्स प्ले और ब्यूटी पेजेंट यूट्यूब चैनल पर इसकी भी स्ट्रीमिंग होगी। यह आयोजन विव्ज फैशन स्कूल के सहयोग से किया गया था।

Exit mobile version