एकता कपूर के रोमांटिक टीवी शो से शिवांगी जोशी की छुट्टी
टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाली ऐक्ट्रेस शिवांगी जोशी टीवी की सक्सेसफुल ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। साल 2018 में शिवांगी जोशी को इंग्लैंड के समाचार पत्र ईस्टर्न आई ने 50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में, 5वें साल 2019 में 7वें और साल 2020 में 26 वें स्थान पर जगह देकर उनका मान बढ़ाया।
उसके बाद इसी समाचार पत्र ने साल 2022 में 30 ग्लोबल एशियन स्टार्स सूची में शिवांगी को 11 वां स्थान दिया । 2019 में टाइम्स ऑफ इंडिया की भारतीय टेलीविजन की 20 सबसे वांछनीय महिलाओं की सूची में शिवांगी को 7वें और 2020 में 9 वें स्थान पर जगह दी।
यह भी पढ़ें: हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 104.98 करोड़
पिछली बार शिवांगी जोशी को एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित शो बरसातें में देखा गया था। इस शो में कुशल टंडन लीड रोल में थे। कुशल और शिवांगी की रोमांटिक जोड़ी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। उस दौरान खबरें आने लगीं कि रियल लाइफ में दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
शिवांगी जोशी सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले एकता कपूर के अपकमिंग रोमांटिक शो में हर्षद चोपड़ा के अपोजिट नजर आने वाली थीं लेकिन अब उनके रिप्लेस होने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर का प्रोडेक्शन हाउस शिवांगी से फॉलोअप नहीं ले पा रहा था, इसी कारण शिवांगी को शो से बाहर करते हुए उनकी छुट्टी की जा चुकी है। इसी के साथ ऐक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ को शिवांगी जोशी की जगह इस रोल के लिए कंसीडर किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।
ऐक्ट्रेस प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा के साथ टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर चुकी हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था। उल्लेखनीय है कि शो में प्रणाली राठौड़, शिवांगी जोशी की बेटी के रोल में थीं।
-सुभाष शिरढोनकर
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



