शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स की मानसून धमाका ग्रैंड सेल आज से
हैदराबाद, सोमाजीगुड़ा स्थित आभूषण ब्रांड शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स (एसएलजे) एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए मानसून धमाका ग्रैंड सेल 2025 लेकर आया है। इस सेल की शुरुआत आज से होगी जो 5 अगस्त तक जारी रहेगी।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सेल एक प्रमोशनल योजना है, जिसका उद्देश्य पुराने ग्राहकों को आभार के रूप में विशेष रेट्स देना और नए ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर्स के माध्यम से जोड़ना है। जिसके तहत पिछले 12 सालों से यह योजना चल रही है। पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष और भी आकर्षक ऑफर्स रखे गए हैं।
इस सेल में ग्राहकों मिलने वाले लाभों में 22 कैरेट (92 प्रतिशत प्योरिटी) गोल्ड ज्वेलरी फ्लैट 100 के हिसाब से, डायमंड ज्वेलरी पर सीधा 15 प्रतिशत डिस्काउंट, सिल्वर बर्तन के मेकिंग चार्जेस पर 50 प्रतिशत की भारी छूट तथासिल्वर ज्वेलरी के एमआरपी पर 20 प्रतिशत छूट आदि शामिल है।
यह भी पढ़े: गैर आवासीय संपत्ति धारकों को लेना होगा ट्रेड लाइसेंस
बताया गया कि यह ऑफर केवल रेडी टू वियर स्टॉक पर ही लागू है। आर्डर आइटम्स पर रेगुलर रेट्स ही लागू रहेंगे। इस बार की विस्तृत स्टॉक रेंज में 1,500 से अधिक नेकलेस, 1,500 कान के टॉप्स, 700 से अधिक डिजाइंस की चूड़ियों सहित 20,000 से अधिक डिजाइन विकल्प एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए तीन मंजिलों में फैले एसएलजी शोरूम में गोल्ड, डायमंड, सिल्वर और ब्राइडल ज्वेलरी के विशेष अनुभाग तैयार किए गए हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



