सिडनी फिल्म फेस्टिवल में असली एंडिंग के साथ लौटेगी ‘शोले’

दुनिया भर में मशहूर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की टीम द्वारा आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ सिडनी ने यह घोषणा की है कि नई बहाल की गई शोले इस अक्टूबर में फेस्टिवल की मुख्य आकर्षक फिल्म होगी। यह फेस्टिवल 9 से 11 अक्तूबर तक चलेगा और तीन दिनों तक भारतीय सिनेमा का जश्न मनाया जाएगा।

भारतीय सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक शोले को फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और सिप्पी फिल्म्स ने मिलकर 4 के क्वालिटी में बहाल किया है। इस प्रक्रिया में कई साल लगे, लंदन से एक दुर्लभ कलर प्रिंट ढूंढना, मुंबई के एक गोदाम से मूल कैमरा निगेटिव्स और खोए हुए सीन को वापस पाना शामिल था।

सिडनी में असली अंत के साथ लौटेगी शोले

इसका नतीजा है बेहद शानदार विजुअल और ऑडियो क्वालिटी, जिससे फिल्म को उसके मूल 70एमएम फॉर्मेट में फिर से जीवंत किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इसमें निर्देशक रमेश सिप्पी द्वारा सोचा गया असली अंत दिखाया जाएगा, जिसमें ठाकुर गब्बर सिंह को मारकर अपने परिवार का बदला लेता है।

यह भी पढ़े : ‘शोले’ का दमदार किरदार, 50 साल बाद भी यादगार

नई शोले का वर्ल्ड प्रीमियर इस महीने की शुरुआत में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और अब यह सिडनी में दिखाई जाएगी। शोले के अलावा, फेस्टिवल में 15 से ज़्यादा चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें अलग-अलग भाषाएं, जॉनर और फॉर्मेट शामिल होंगे। साथ ही फिल्ममेकर्स के साथ बातचीत, रेट्रोस्पेक्टिव्स और पैनल डिस्कशन्स भी होंगे, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास और उसके भविष्य का जश्न मनाएंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button