चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 12 सेक्टर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

हैदराबाद, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने वाले 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। जुबली हिल्स विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर सोमवार को जीएचएमसी मुख्यालय में निर्वाचन क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों के लिए एक तैयारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें जुबली 47 सेक्टर अधिकारियों में से 35 ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। आयुक्त ने अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। जीएचएमसी आयुक्त ने बैठक में कहा कि चुनाव प्रक्रिया में संपर्क सूत्र के रूप में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें हर समय सतर्क रहना चाहिए।

सेक्टर अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करना चाहिए। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए कि मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार पेयजल, प्रकाश, पंखे, शौचालय और उचित बिजली जैसी न्यूनतम सुविधाएँ उपलब्ध हों।

यह भी पढ़ें… स्थानीय चुनावों का शेड्यूल जारी, चुनाव प्रक्रिया 9 अत्तूबर से शुरू होकर 11 नवंबर को समाप्त होगी

सेक्टर अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नोटिस आदेश

पिछले चुनावों की घटनाओं के आधार पर उन्हें स्थानीय तहसीलदारों और थाना प्रभारियों की सहायता से संवेदनशील क्षेत्रों का मानचित्रण बनाना चाहिए। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली मतदाताओं की अंतिम सूची सभी मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित हो।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने वाले 12 सेक्टर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए यह सुझाव दिया कि यदि वे पुन आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहते हैं, तो उन्हें ड्यूटी से निलंबित कर दिया जाए। बैठक में 38 पुलिस अधिकारियों में 35 अधिकारी उपस्थित थे।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अनुपस्थित रहने वाले तीन सेक्टर पुलिस अधिकारियों का विवरण संबंधित पुलिस आयुक्त को भेजा जाए। सेक्टर अधिकारियों के लिए दूसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 अक्तूबर को और तीसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में एमसीसी नोडल अधिकारी नरसिम्हा रेड्डी, मुख्य बागवानी अधिकारी सुनंदा, विद्युत अभियंता ममता और अन्य ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button