कर्म करते हुए जागृत रहें श्रावक-श्राविकाएँ : सुधाकंवरजी

हैदराबाद, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ रामकोट में विराजित सुधाकंवरजी म.सा. के सानिध्य में जिनवाणी सरिता प्रवाहित हो रही है। आज पर्युषण पर्व के द्वितीय दिवस पर सर्वप्रथम सुयशाजी म.सा ने अंतगड दशांक सूत्र वाचन किया। सुधाकंवरजी म.सा. ने कहा कि जीवन में कर्म करते हुए जागृत रहना चाहिए। आप जो भी शुभ-अशुभ कर्म करते हैं, उसका फल भोगना पड़ता है।

जो हंसते हंसते कर्मो के फल को स्वीकार करता है वो जीवन का कल्याण कर सकता है। जिसके अंतर्मन में मानवता के भाव होते हैं, वो अपना जीवन धन्य बना देता है। आज बहू मंडल की प्रिया कोठारी ने बच्चों को धर्म से जुड़ने के लिए धार्मिक पाठशाला की आवश्यकता पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। इसमें प्राची खारिवाल, दिया सुराणा, दीक्षिता देसलरिया, भूमिका कोचेटा ने भाग लिया।

विजय प्रभाजी म.सा ने तप की महिमा और प्रभाव पर प्रकाश डाला

प्रकाश गादिया, शांतिलाल छाजेड और प्रिया कोठारी की संयुक्त विज्ञप्ति के अनुसार, विजय प्रभाजी म सा ने तप की महिमा बताते हुए कहा कि कर्मों से मुक्ति का मार्ग है सम्यक तप। इसके प्रभाव से आत्मा निर्मल व पवित्र बनती है। प्रभु महावीर ने साढ़े बारह वर्ष तक तप साधना की। साधना में अनेक परिषयों को समता भाव से सहन किया। हम भी प्रभु के तप से प्रेरणा लेकर तपस्या करने का लक्ष्य रखें।

तपश्चर्या के लिए पर्युषण पर्व उत्तम बताया गया है। तप के प्रभाव से शरीर कुंदन बन जाता है। धर्मसभा का संचालन करते हुए संघ के महामंत्री राजेश सुराणा ने बताया कि जाप कक्ष में प्रतिदिन 18 घंटे का महामंत्र नवकार का जाप निरंतर गतिमान है। आज आयंबिल दिवस और बहू मंडल द्वारा धार्मिक तंबोला का आयोजन किया गया। इसमें बहू मंडल की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।

तपस्वियों ने विभिन्न उपवासों का प्रत्याखान कर साधना की

आज एकासन कराने का लाभ श्रीचंद विनोद विशाल कोठारी चैतन्यपुरी, पारसमल सुशील कोचेटा मलकपेट एवम् साधना अनिल सिसोदिया परिवार ने लिया। संघ के अध्यक्ष किशोरकुमार मुथा ने बताया कि गुरु मैया के मुखारविंद से उन्नति गौरव नाहर ने 11 उपवास, वनिता रांका ने 7 उपवास, गुणिका सुपौत्री सुशीलाबाई केसरीमल सुपुत्री संजय सुराणा ने 5 उपवास और यशस्वी सिंघवी, ममता सिंघवी, दिया सुराणा, प्रवीण मुनोत, महेंद्र मुनोत, रोहित मुथा, भेरूलाल भलगट, विमल पारख, अभय गांधी, विशाल कोठारी, प्रेमांश सिसोदिया, कृपा सिसोदिया ने 4-4 उपवास के प्रत्याखान ग्रहण किए।

इसके अलावा मीठालाल कोठारी और अंतिम कुमार जैन ने 3-3 उपवास एवम् हार्दिक रांका (उम्र 11 वर्ष) ने 2 उपवास के प्रत्याखान ग्रहण किए। तपस्वी उन्नति नाहर का संघ द्वारा चुनरी माला से स्वागत किया गया। नरेन्द्र धोका और राजेंद्र खारिवाल ने आयंबिल तप किया। कल भगवान महावीर जन्म वाचन पर लड्डू प्रभावना का लाभ जतनबाई बाबूलाल प्रसन्न कुमार दीपा मिथुल कांकरिया परिवार ने लिया है।

यह भी पढ़े: नाश की निशानी है नशा, जीवन को कर देता है नष्ट : साध्वी जयश्रीजी म.सा.

आज प्रात भवन में 62 तपस्वियों के तेले तप के पारणे कराने का लाभ केसरीमल शांतिलाल पुष्पाबाई नवीन विशाखा छाजेड़ परिवार ने लिया। आज प्रवचन पश्चात प्रभावना का लाभ संघ के स्वागत अध्यक्ष धर्मचंद भंसाली और अमरचंद हेमंत कुमार कोटेचा परिवार ने प्राप्त किया। सायंकालीन प्रतिक्रमण की प्रभावना का लाभ नवरतनमल संजय रेखा शुभम मेहता परिवार ने लिया। संघ के सहमंत्री अनिल पिपाडा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button