श्री आदिजिन मंडल ने पढ़ाई पूजा, सेवाओं और चिकित्सा योगदान का सम्मान किया

हैदराबाद, श्री आदिजिन मंडल, सिकंदराबाद द्वारा मदनचंद लुणावत की स्मृति में सिख विलेज, सिकंदराबाद स्थित श्री जिनदत्त सूरी दादावाड़ी में पूजा पढ़ाई गई। राजेंद्र मुथा ने बताया कि मदनचदं लुणावत की मंडल के प्रति अमूल्य सेवाओं और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को ध्यान में रखते हुए मंडल ने उनकी पूजा का आयोजन किया।

शरद गिलड़ा ने संपूर्ण पूजा पढ़ाई। पूजा के मध्य संतोष कोठारी ने उनकी मदन लुणावत की जीवनी पर प्रकाश डाला। मंडल के संस्थापक मानकचंद कोचर, मोतीलाल गोलेच्छा, ज्ञानचंद छाजेड़ एवं बाबूलाल मुथा ने मदन लुणावत के कार्यों को याद किया। उनकी सेवाओं और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए मंडल द्वारा सेवा सम्राट भूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया।

Ad

यह भी पढ़ें… सिकंदराबाद जैन श्रावक संघ में मनायी गयी वीर लोकाशाह जयंती

पूजा के पश्चात मंडल द्वारा स्वामीवात्सल्य की व्यवस्था की गई। अवसर पर मंडल के अध्यक्ष योगेश सोनी, मंत्री सुनील पारख, श्री राजस्थानी जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी योगेश गांधी, महामंत्री राजेंद्र मुथा, धर्मेंद्र समदरिया ट्रस्टी श्रीकांत छल्लानी, प्रकाशचंद लूणिया, सुभाष गोलेच्छा विजयराज सोनी, कुलपाक महातीर्थ के उपाध्यक्ष, कारवान दादावाड़ी के महामंत्री, कुलपाक गौशाला के चेयरमैन बसंत बाफना, श्रमण उपासक संघ के अध्यक्ष किशोर मुथा, जैन सेवा संघ के अध्यक्ष योगेश सिंघवी, सुभाष पिरोदिया, कोठी संघ के शील बाबू, इंदर चोरड़िया, मोतीलाल, गौतम गुगलिया, विनोद कीमती, बृजराज श्रीमाल, सज्जन गांधी, प्रदीप सुराणा, गौतम चोरड़िया, विनोद संचेती, रतनलाल कामदार, दिनेश कामदार, पवन कटारिया, धर्मेंद्र नाहर, उमेश बागरेचा, अशोक छाजेड़, विनय राय सोनी, विनय नाहटा, नरेश कटारिया, निर्मल सिंघवी, राजेश रांका, अभय सुराणा, महेंद्र गोलेच्छा, शिवराज सोनी, सज्जनराज भंडारी एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button