श्री बालाजी राजस्थानी मंडल की आम सभा व चुनाव संपन्न

हैदराबाद, श्री बालाजी राजस्थानी मंडल की आम सभा श्री बालाजी भवन में आयोजित की गयी। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित ने स्वागत भाषण दिया। मंत्री अशोक सिंह राजपुरोहित ने वर्ष 2024-25 में मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य संयोजकों एवं सह संयोजकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

अवसर पर चुनाव अधिकारी आनंद सोनी एवं वासुदेव काबरा ने निर्विरोध कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष अशोक सिंह राजपुरोहित (ढालोप), उपाध्यक्ष श्याम सुंदर तोष्नीवाल, महावीर जैन, सचिव नन्दकिशोर काबरा, सह सचिव हिम्मत सिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष रोमित रांधर, कार्यकारिणी सदस्य विजय राठी, राजेन्द्र चांडक, विनोद बंग, जब्बर सिंह राजपुरोहित, श्रीराम मंत्री, गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, राजेश बजाज शामिल हैं। श्री बालाजी राजस्थानी मंडल ट्रस्ट के चेयरमेन राजेश काबरा व मैनेजिंग ट्रस्टी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके अलावा नए ट्रस्टियों वासुदेव काबरा, महेश लोया, राजेश काबरा, नवल लड्डा, आदित्य मानधना की नियुक्ति की गई।

Ad

यह भी पढ़ें.. एसएचजी से जुड़ें सभी पात्र महिलाएँ: आर.वी. कर्णन

अवसर पर राम गोयल, राजेन्द्र स्वरूप माहेश्वरी, हंसराज कोठारी, अशोक सिंह राजपुरोहित, लक्ष्मीकांत कोठारी, ललित अग्रवाल, सतीश सारड़ा, दीनदयाल मूंदड़ा, नथमल डागा, भूराराम चौधरी, शिवप्रसाद चांडक, नवल बाहेती, लक्ष्मीनारायण सोनी, भंवर सिंह राजपुरोहित, किशन सोनी, प्रेम सिंह राजपुरोहित, पवन लोहिया, गुलाब सिंह राजपुरोहित, सुरेश सोमानी, विनोद डागा, ओमप्रकाश चौधरी, रामचंद्र चांडक, मघराज चौधरी, अजय सिंह राजपुरोहित, सज्जन चौधरी, आनंदराम सारड़ा, गणपत सिंह, चैन सिंह राजपुरोहित, अभिषेक भक्कड़, गोपाल मंत्री, श्रीकांत भक्कड़, ताराराम चौधरी, पुनीत झँवर, पवन बियानी, आशीष माहेश्वरी, विकास मूँदड़ा, यशवंत डागा, शेखर केला, जयप्रकाश बजाज, जब्बर सिंह राजपुरोहित, गोपी उपाध्याय, रामानंद राठी एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button