श्री जैन सेवा संघ चुनाव : अरिहंत पैनल की घोषणा

हैदराबाद, दिसंबर माह में होने वाले श्री जैन सेवा संघ के चुनाव में भाग लेने के लिए श्री अरिहंत पैनल की घोषणा की गई है। इस पैनल के नेतृत्व की जिम्मेदारी उमेश बागरेचा को सौंपी गई है। सिकंदराबाद स्थित होटल आमंत्रण में श्री जैन सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष नवरतनमल गुंदेचा एवं अशोक बरमेचा के नेतृत्व में जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों की सभा हुई। इसमें आगामी चुनाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित लोगों की सहमति से श्री जैन सेवा संघ के वर्तमान अध्यक्ष योगेश सिंघी ने अरिहंत पैनल की घोषणा की। यह पैनल संघ के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगा।

जैन सेवा संघ के चुनाव में अरिहंत पैनल की घोषणा का दृश्य

अवसर पर योगेश सिंघी ने कहा कि सेवा, त्याग और समर्पण की भावना रखने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को पैनल से जोड़ा जाएगा और इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अवसर पर सर्वसम्मति से उमेश बागरेचा को पैनल के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही घोषित किया गया कि उमेश बागरेचा आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे। योगेश सिंघी ने कहा कि उमेश बागरेचा जैसे युवा और कर्मठ कार्यकर्ता संघ की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

Ad
उमेश बागरेचा
उमेश बागरेचा

अशोक मुथा, सुभाष पिरोदिया, विनोद संचेती, महेन्द्र कटारिया, भरत भंसाली, राजेश गुगलिया, मोहनलाल बागरेचा, राकेश सुराणा, सुरेश सुराणा, माणक पोकरणा, योगेश सोनी, विनोद मखाना, राजेश साभद्रा, कैलाश भंडारी, विमल मुथा, सुनील कावड़िया, अनिल कातरेला एवं अमित मुणोत ने विशेष रूप से पैनल का समर्थन किया। अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नवरतनमल गुंदेचा ने सभी से पैनल के समर्थन के लिए लोगों से सम्पर्क करने की अपील की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button