श्री महासर माता अखंड ज्योत एवं अर्जी यात्रा 6 दिसंबर से
हैदराबाद, श्री महासर माता भक्त मण्डल, भाग्यनगर के तत्वाधान में श्री महासर माता अखंड ज्योत एवं अर्जी यात्रा आगामी 6 दिसंबर को भाग्यनगर (हैदराबाद) से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में शामिल होने वाले भक्त मंडल में 26 नवंबर तक नाम दर्ज करा सकते हैं।
मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अर्जी यात्रा 6 दिसंबर को आरंभ होगी। 8 दिसंबर को हरिद्वार में माता की पूजा-अर्चना एवं स्नान कार्यक्रम होगा। इसके बाद यात्रा 9 दिसंबर को नगरकोट (कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) माँ ब्रजेश्वरी के दरबार में दर्शन के बाद महासर धाम पहुँचेगी।
यह भी पढ़ें… खेमदास मठ में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम 19 से 23 जनवरी तक
अवसर पर रात्रि भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। 10 दिसंबर को ब्रह्म मुहूर्त में अभिषेक, श्रृंगार, पूजा, मंगला आरती, अर्जी-अरदास और सवामणी भोग कार्यक्रम होंगे। तत्पश्चात भाग्यनगर के लिए प्रस्थान किया जाएगा। 14 दिसंबर को सुबह 9 बजे चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर से यात्रा खेमदास मठ पहुँचेगी। भक्तों द्वारा चढ़ायी गयी अर्जी को चूड़ी बाजार मठ में निर्माणाधीन स्थाई माता महासर पिंडी के नीचे रखा जाएगा। मठ में भव्य महासर माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 19 से 23 जनवरी (बसंत पंचमी) तक आयोजित होगा। श्री महासर माता की सेवा और यात्रा में भाग लेने के लिए 26 नवंबर तक नाम दर्ज करवा सकते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



