श्री महेश सेवा संघ शमशेरगंज ने की सभा
हैदराबाद, श्री महेश सेवा संघ शमशेरगंज की साधारण सभा मारवाडी भवन में हुई, जिसमें माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस महेश नवमी उत्सव आगामी 4 जून को भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया। आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संघ के अध्यक्ष शशिकांत सोनी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में मंत्री राजकमल भट्टड़ और कोषाध्यक्ष रामकिशोर करवा ने संघ की जानकारी दी तथा लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
अवसर पर संघ द्वारा महेश नवमी उत्सव 4 जून को भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम संयोजक पवन डागा और नरेंद्र नावंदर को बनाया गया। 4 जून को कलवागड्डा स्थित हनुमान मंदिर से उत्सव के दिन सुबह 8 बजे शोभायात्रा प्रारंभ होकर शमशेरगंज स्थित मारवाड़ी भवन पहुँचेगी। तत्पश्चात भगवान शिवजी और माता पार्वती के पूजन तथा दीप प्रज्वलन के बाद वरिष्ठ माहेश्वरी समाज बंधुओं का सम्मान किया जाएगा।
अवसर पर एसएससी, इंटर, डिग्री, एमबीबीएस, एलएलबी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। संघ द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष्य में महेश फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर मारवाड़ी भवन में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान शंकर एवं पार्वती माता के पूजन तथा कमला देवी सोनी एवं दुर्गा देवी सोनी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
यह भी पढ़ें… स्वरूप की भक्ति ही शाश्वत : सद्गुरु रमेशजी
समाज बंधुओं के सहयोग के लिए संघ के पदाधिकारियों द्वारा शिविर का संचालन किया गया। शिविर को सफल बनाने में पवन डागा, कन्हैयालाल, विमल तोष्णीवाल तथा चहक सोनी का विशेष सहयोग रहा। शिविर में 100 से अधिक महिला पुरुष ने रक्तदान किया। शिविर को सफलता में समाज बंधु मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा। संघ ने सभी का आभार प्रकट किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



