श्री रामदेव भक्त संगम ने भव्य रूप से मनाया श्री रामदेव जन्मोत्सव
हैदराबाद, श्री रामदेव भक्त संगम, भाग्यनगर द्वारा श्री रामदेव जन्मोत्सव-2025 का आयोजन भादवा सुदी दूज वि.सं. 2082 को श्री रामदेव कीर्तन संगम मंदिर ट्रस्ट, श्री रामदेवरा दरबार मंदिर, शिवरामपल्ली, हैदराबाद (एन्डोमेंट डिपार्टमेंट, तेलंगाना सरकार एक्जीक्यूटिव ऑफिसर ए. रमा देवी) में किया गया। अवसर पर प्रकाश गौड (विधायक राजेंद्र नगर), टी. राजा सिंह (विधायक गोशामहल) एवं ए. रमा देवी (एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, एंडोमेंट डिपार्टमेंट, तेलंगाना सरकार) उपस्थित थे।
प्रमुख भजन गायक सुशील गोपाल बजाज द्वारा भजनों की प्रस्तुति झाँकियों के साथ की गई। विशेष आकर्षण में कोलकाता की सांस्कृतिक कलात्मक संस्थान द्वारा नृत्य एवं झाँकियों का आयोजन किया गया। भक्तों के बैठने हेतु सुविधाजनक वॉटरप्रूफ पण्डाल एवं महिलाओं के लिए अलग से बैठने की सुविधा की गयी।
अवसर पर उद्घाटनकर्ता के रूप में अमृत कुमार मीनाक्षी जैन, मुख्य यजमान के रूप में नरेंद्र कुमार लीला गोयल, सम्माननीय अतिथि के रूप में सांवरमल पुष्पा अग्रवाल, रामवल्लभ (मामाजी) नानी बाई भाटी, राजकुमार बबिता कातरेला, हीरालाल लेहरी देवी चौधरी, नितिन शर्मा, मेघराज कच्छवाहा, मदनलाल हीरादेवी कुमावत, कपिल देव पांडे, गोपाल -मंजू बल्दवा, गौतम-सीमा सेहलोत, सुशील बीनादेवी लड्डा, रतनलाल-मंज्ड्डुला देवी नाहटा, मनीष-कविता भाटी, श्याम बाहेती, कमल काबरा, भंवरलाल कोठारी, राजेश मालपानी, संजय कुमार सोमानी, सीए रमेश कुमार माली, प्रकाश लालवानी एवं अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… सर्वाइकल वैक्सीनेशन शिविर का किया गया आयोजन
भंडारे व आयोजन में भक्तों का सहयोग
पूजा यजमान जय बाबा की, चौथमल दिनेश कुमार बडाला, बाबूलाल शर्मा (श्री गणेश खारा, बेगम बाजार), संगीत संयोजक पार्थो मुखर्जी, नईम दिलशाद, फय्याज अहमद, प्रनापल (मिथुनदा), कन्हैयालाल गुज्जर, किशन सहयोगी संस्था श्री अखिल भारतीय बाबा रामदेव भक्त संगम, रामदेवरा, राजस्थान, दरबार पूजन पं. ललित शर्मा, कार्यक्रम सहयोगी मोतीलाल अग्रवाल, राजेश भाई, किशन साउण्ड, जी 7 (सेक्युरिटी), अमित लड्डा (गग्गु भाई), अश्विन लड्डा (स्वागत सप्लाइंग कंपनी), विजय वीडियो, कमल किशोर शर्मा रहे।
भंडारे में श्री रामदेव बाबा भक्त मंडल, काटेदान, होशियार सिंह गडवाल, धमेंद्र चौधरी, हेमराज रॉयल, रतनलाल शर्मा, राजू कुमावत, श्रीचंद स्वामी, सुरेश माली का सहयोग रहा। नन्दकिशोर बजाज, हरिनिवास अट्टल, ओमप्रकाश बंग, वेणुगोपाल बल्दवा, नितिन अग्रवाल, राजेन्द्र बोहरा, मूलचंद जैन, श्रवण कुमार दधीच, ताराचंद सांखला, गणेश भूतड़ा, नितेश जैन, तरुण अग्रवाल, अमरचन्द गोयल, संजय अग्रवाल, महेश कुमार ताजपुरिया, चेतन मारू, सोहन सुराणा, केशव कच्छवाहा, निर्मल सेन, देवीलाल शर्मा, अनुराग सारड़ा व अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



