सिमंधर एजुकेशन का फिनोवेट सम्मेलन 2 को
हैदराबाद, सिमंधर एजुकेशन द्वारा बेकर प्रोफेशनल एजुकेशन की साझेदारी से वित्त और लेखा के क्षेत्र की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए विशेष कार्यक्रम फिनोवेट-2025 का आयोजन शनिवार, 2 अगस्त को टैंकबंड के निकट स्थित मैरियट होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा।
यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सिमंधर एजुकेशन द्वारा आयोजित फिनोवेट में देश से वित्त एवं लेखा क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। समारोह में आधिकारिक रूप से सीमंधर एजुकेशन को भारत में बेकर का एकमात्र विशिष्ट साझेदार घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम में 700 से ज़्यादा लोग शामिल होंगे, जिनमें वरिष्ठ वित्त पेशेवर, बिग 4 पार्टनर, सीएफओ और भारत व विदेश के उभरते विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें. खेलो भारत सम्मेलन में प्रदर्शन‑आधारित वित्त एवं जीन परीक्षण पर विमर्श
इसमें विविध प्रकार के चर्चा सत्रों और उच्च-प्रभावी नेटवर्किंग के लाभ के साथ प्रमुख वक्ताओं के भाषण होंगे। वित्तीय पेशे के भविष्य के लिए वैश्विक दृष्टिकोण और व्यावहारिक अंतर्दृष्टि से लाभान्वित होने का अवसर मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों और भारतीय महत्वाकांक्षाओं के बीच की खाई को पाटते हुए वैश्विक वित्तीय नेताओं की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के लक्ष्य के साथ आयोजित सम्मेलन साझेदारी की घोषणा के अलावा उद्योगों और कॅरियर को आकार देने वाले विचारों के लिए महत्वपूर्ण मंच होगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



